उत्तराखंडक्राइमशासन

UKSSSC पेपर लीक मामले में विशिष्ट कार्य करने वाली जाँच एजेन्सी एसटीएफ को सीएम धामी ने दिया मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक।

देहरादून।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया।

*पुरुष्कार प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियो के नाम।*

पुलिस उप महानिरीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस., उपनिरीक्षक  रेखा दानू,  कृपाल सिंह एवं मुख्य आरक्षी  वेद प्रकाश भट्ट को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में यूकेएसएससी परीक्षा धांधली की जॉच कर रही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय सिंह के नेतृत्व में एस.टी.एफ. की टीम को भी मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ.  अजय सिंह, उप निरीक्षक  दिलवर सिंह,  नरोत्तम बिष्ट,  उमेश कुमार एवं विपिन बहुगुणा को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।

वंही विशिष्ट कार्य पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्राप्त करने वाले एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा जब वेहतर कार्य करने के बदले किसी को प्रोत्साहित किया जाता है और मुख्यमंत्री के कर कमलों से जब कोई मैडल दिया जाता है तब चांहे कोई सरकारी कर्मचारी हो या कोई सामाजिक व्यक्ति उसका मनोबल बढ़ता है आज जिस विशेष कार्य के बदले हमें यह पुरस्कार दिया गया है हमारे लिए व हमारी टीम के लिए हर्ष का विषय है उत्तराखंड पुलिस के लिए भी हर्ष का विषय है इससे हमारी टीम का मनोबल बढ़ेगा और वेहतर कार्य करने में शक्ति मिलेगी।https://youtu.be/61tkkgb9buY

अजय सिंह एसएसपी एसटीएफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button