उत्तराखंडदेश

वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने  राहुल गाँधी के नाम वसीयत की अपनी लाखों की सम्पत्ति।

देहरादून।

देहरादून की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम की है। बुजुर्ग महिला पुष्पा मुन्जियाल की उम्र 80 साल से अधिक है और वो देहरादून के नेहरू रोड डालनवाला की निवासी हैं। उन्होंने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में बसीयतनामा पेश किया है। राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को सौंपते हुए पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी
पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण ब्यौरा देते हुए राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंपा जाए।

बाइट– पुष्पा मुन्जियाल,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button