उत्तराखंडजिला प्रशासनमंत्रिपरिषदराजनीतिवायरल न्यूज़

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, बागेश्वर अस्पताल में कराया गया था भर्ती

देहरादून राज्य सरकार के परिवहन व सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री चंदन रामदास की तबीयत बिगड़ने के बाद आज बागेश्वर में मौत हो गई है बागेश्वर की जिलाधिकारी ने कैबिनेट मंत्री की मृत्यु की पुष्टि भी की है आपको बताते चलें बीते लंबे अरसे से कैबिनेट मंत्री चंद्र रामदास बीमार चल रहे थे|

 

हाल में परिवहन मंत्री चंदन राम दास में डेंगू की पुष्टि हुई थी । उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवहन मंत्री चंदनराम दास की गिनती प्रदेश के तेजतर्रार नेताओं में होती है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें बुखार की शिकायत थी। जिस वजह से वो विधानसभा सत्र में भी शामिल नहीं हो पाए। इलाज के लिए उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार था। बता दें कि उत्तराखंड से सटे यूपी राज्य के कई जिलों में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। बीते महीने हरिद्वार जिले में भी डेंगू के कई केस सामने आए थे।

लंबे समय से बीमारी के चलते आज बुधवार को उनका निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर से पार्टी सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि- मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button