उत्तराखंडराजनीति

उत्त्तराखण्ड बीजेपी ने आज जारी किया चुनावी दृष्टि पत्र , केन्द्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की शिरकत , जानिए भाजपा के दृष्टि पत्र के मुख्य बिन्दु।

देहरादून

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज भाजपा ने अपना दृष्टि पत्र (विजन 2022) जारी कर दिया है इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी देहरादून पहुँचे जिन्होंने इसे लॉन्च किया इस मौके पर भाजपा के प्रवेश अध्यक्ष मदन कौशिक, चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा चुनाव सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह , समेत प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्री व घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल जुड़कर अपना सम्बोधन किया।

ये रहे बीजेपी के दृष्टिपत्र के मुझी बिन्दु।

प्रदेश को ऑर्गेनिक मिशन के रूप में आगे ले जाने के लिए इसमे जिक्र किया गया है

भाजपा की दृष्टि पत्र 2022 के *संयोजक रमेश पोखरियाल निशांक का संबोधन।*

पहली बार जनता के सुझावो को शामिल किया है।

दृष्टि पत्र तैयार करने के लिए जनता के साथ ही तमाम वर्ग के लोगो से सुझाव लिया गया।

लोगो से जानकारी मांगी गई कि वो किस तरह का उत्तराखंड चाहते है।

उत्तराखंड राज्य को आदर्श राज्य बनाने की दिशा को ये दृष्टि पत्र तय करेगा।

प्रदेश की तमाम मूल भूत जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए तमाम काम किया गए है।

मानस मंदिर मिशन माला के तहत प्रदेश के प्राचीन मंदिरों को व्यवस्थित, किया जाएगा।

हरिद्वार मिशन मायापुरी चलाया जाएगा।

निर्धन महिलाओं को 3 सिलेंडर दिया जाएगा। साथ ही निर्धन महिलाओं को 2 हज़ार रुपये दिए जायेगें।

सकल चिकित्सालय पर जोर।

प्रदेश के तमाम हिस्सो में रोपवे की मिलेगी सौगात

इको टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड बनाया गया है।

नए कॉलेज खोलने, छात्राओं को साईकल देने, समेत शिक्षा व्यवस्था को और सुदृण करने पर जोर दिया गया है

बेरोजगारों को रोजगार देने के बिंदु को शामिल किया गया है।

उद्योग और अर्थव्यवस्था को शामिल किया गया है।

असंगठित मजदूरों का 5 लाख रुपये तक का बीमा

*नितिन गडकरी का सम्बोधन।*

उत्तराखंड देवो और जवानों की भूमि है।

दृष्टि पत्र -2022 के संयोजक रमेश पोखरियाल निशंक को दिया धन्यवाद।

उत्तराखंड के विकास की दृष्टि पत्र किया गया है जारी।

देश मे पैसे की नही बल्कि विकास के दृष्टि की कमी है।

भाजपा ने बहुत अच्छा दृष्टि पत्र तैयार किया है।

इस पत्र में तमाम वर्ग और क्षेत्रों को शामिल करते हुए भविष्य का जिक्र किया गया है।

गंगा को अविरल और निर्मल बनाने को लेकर बेहतर प्लान तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट में 10 शहर शामिल किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button