उत्तराखंडराजनीति

बीजेपी महानगर के नए पदाधिकारियो का हुआ अभिनन्दन समारोह प्रदेश अध्यक्ष ने दी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं।

देहरादून।
आज  भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में  युवा महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता मे नव नियुक्त प्रदेश एवं महानगर पदाधिकारी एवं मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारीयों का भव्य सम्मान समारोह किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री  आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी  कुलदीप कुमार  प्रदेश मंत्री  आदित्य चौहान व देहरादून महानगर के प्रथम नागरिक मेयर  सुनील उनियाल गामा , विधायक  सविता कपूर,  खजान दाज, पूर्व महानगर अध्यक्ष  सीताराम भट्ट, की  उपस्थिति में भव्य स्वागत कार्यक्रम संम्पन्न हुआ।


जिसमें महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल  ने अपने स्वागत भाषण में आये हुए सभी  अतिथियों का  आभार व्यक्त किया, एवं सभी महानगर के नव नियुक्त पदाधिकारीयों का आवाहन करते हुए बोला कि देहरादून महानगर उत्तराखण्ड राज्य का हृदय स्थल है क्योकि आप सभी के द्वारा महानगर से किये गये पार्टी के सभी सफल कार्यक्रमों से प्रदेश की दशा और दिशा पूरे प्रदेश में प्रचारित व प्रसारित होती है इसलिए आप सभी महानगर के पदाधिकारीयों नें पूर्व में भी अपना वेहतर कार्य किया है ओैर आशा है महानगर का कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेेगा जब तक नगर निगम व लोकसभा के चुनाव में पहले से वेहतर जीत न दिलादे तब तक चैन की सांस नही लगा। साथ ही महानगर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष  राजेन्द्र ढिल्लों  ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तलवार भेंट कर समानित किया इस कार्यक्रम में मंच का संचालन महानगर उपाध्यक्ष  रतन सिंह चौहान  द्वारा किया गया।


इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में  प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट  ने, नवनियुक्त प्रदेश एवं महानगर के पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुमकामनाऐं देते हुए पार्टी की रिति-निति के अनुसार मार्गदर्शन किया, और पूर्व की महानगर की कार्यकारणी की  प्रसन्संशा करते हुए कहा की उत्तराखण्ड में पुनःसरकार बनाने का जो इतिहास रचा है उसके लिए मेेैं देहरादून महानगर के माध्यम से समपूर्ण उत्तराखण्ड के पूर्व पदाधिकरीयों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हंू पूर्व के पार्टी के कार्यकर्ताओं से समय-समय पर हम सबको मार्गदर्शन ले करके आगे बढना होगा, आगामी वर्षों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को बडी चुनोंतियेां को पार करना होगा क्योंकि निगम के चुनाव व लोकसभा के चुनाव आनें वाले हैं इसमें पार्टी का सदैव की तरह इस बार भी आप सब की मेहनत एवं निष्ठा से किया गया कार्य प्रदेश में पुनः जीत का परचंम लहराएगा ऐसा मेरा आपसे सभी देवतुल्य कार्यकताओं से अपेक्षा ही नहीं बल्की पूर्ण रूप से विश्वास है।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम के अवसर पर महानगर देहरादून के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  कुलदीप कुमार जी नें अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की आप सभी योग्य एवं कुशल कार्यकर्ता है आगामी आनें वाले 2 माह के भीतर पार्टी अवश्य काम देगी कोई भी कार्यकर्ता बिना पद के नहीं रहेगा सभी  निष्ठा व लगन के साथ कार्य करेगे है।
इसी मौके पर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद  रमेश पोखरियाल निशंक जी नें नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाऐं देते हुए कहा की देहरादून महानगर प्रदेश की राजधानी है यहां यदि एक पत्ता भी हिलता है वह पूरे प्रदेश को प्रभावित करता है मुझे भरोसा है कि ये नवनियुक्त टीम इतिहास रचेगी।
इस मौके पर सैकड़ो महानगर के नव नियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button