उत्तराखंडराजनीति

उत्त्तराखण्ड में आप संयोजक केजरीवाल ने जारी किया घोषणापत्र 10 लाख युवाओं को दी रोजगार की गारण्टी

देहरादून

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 के उत्तराखंड चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के दस प्रमुख बिंदुओं को सारांश सोमवार को जारी कर दिया। पार्टी का घोषणापत्र आगामी दो दिनों में सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी ने दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त कर शिक्षा-चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में एतिहासिक बदलाव किए हैं।

उत्तराखंड में भी दिल्ली मॉडल लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता वोट देने से पहले दिल्ली में रहने वाले अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से फोन कर दिल्ली में हुए विकास के बारे में पूछ सकते हैं। यदि कोई उनसे बोले कि दिल्ली में कुछ नहीं बदला तो उत्तराखंड की जनता आप पार्टी को वोट न दे। तीन दिवसीय हरिद्वार दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से
बातचीत करते कहा कि उत्तराखंड राज्य को बने 21 साल हो गए हैं। 10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा ने राज किया। 21 सालों में प्रदेश में कुछ नहीं बदला। प्रदेश की दुर्दशा के दोनों जिम्मेदार हैं।

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा नासूर है। भाजपा और कांग्रेस सबने लूटा है। अब पांच साल जनता फिर इनमें किसी भी पार्टी को दे देगी तो कुछ बदलने वाला नहीं है। अगले चुनाव में यही मुद्दे और नारे होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी की सरकार ने सात साल में विकास किया है। स्कूल और अस्पताल बनाए हैं।

अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय दौरे पर हरिद्वार में

चुनाव के आखिरी दिनों में चुनाव रणनीति को धार देने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को हरिद्वार पहुंचे हैं। धर्म नगरी से उन्होंने चुनाव का मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी पदाधिकारियों से उन्होंने समीक्षा बैठक कर चुनावी फीडबैक लिया। साथ ही जीत हासिल करने का मंत्र दिया।

केजरीवाल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रविवार को पार्टी प्रत्याशियों और चुनावी प्रबंधन से जुड़े लोगों से केजरीवाल ने मुलाकात की। मौजूदा राजनीतिक परिपेक्ष में जानकारी लेकर हर विधानसभा क्षेत्र की पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी की गारंटी योजनाओं को मतदाताओं के बीच साझा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है। आम आदमी पार्टी के प्रति जनता का झुकाव है। देर रात तक केजरीवाल ने पार्टी के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात भी की।गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी : कोठियाल
आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने कहा कि उत्तर प्रदेश से जब अलग होकर उत्तराखंड राज्य बना, उस समय एक ही मकसद था कि हमें पहाड़ की तरफ जाना है। लेकिन भाजपा व कांग्रेस ने पहाड़ से नीचे उतरकर मैदान पर फोकस किया। कहा कि राज्य गठन का जो मूल मकसद था, उसे तोड़ा गया है।

रविवार को हरिद्वार में केजरीवाल से मुलाकात के दौरान आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल ने कई सवालों के जवाब दिए। केजरीवाल ने भू-कानून, गैरसैंण राजधानी के मुद्दों पर कोठियाल को ही आगे किया। कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी एक ही होनी चाहिए। ग्रीष्मकालीन राजधानी नहीं हो सकती है। आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के बाद गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी। इसके लिए प्लान भी तैयार किया है।

कहा कि गैरसैंण में राजधानी बनाने के लिए कई सुविधाओं की जरूरत होगी। सचिवालय बनाने के साथ कानून व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण समेत कई अहम विभाग स्थापित होंगे। ये सब एक जगह नहीं हो सकते हैं। गैरसैंण के चारों तरफ से 30 किमी का दायरा बनाया, इसमें काफी जमीन मिलेगी। वन व राजस्व को चिह्नित कर विभागों को स्थापित किया जाएगा। इस प्लान के अनुसार गैरसैंण को राजधानी आसानी से बना सकते हैं।

घोषणापत्र के प्रमुख दस बिंदुओं का जिक्र

केजरीवाल ने पार्टी के घोषणापत्र के प्रमुख दस बिंदुओं का जिक्र किया। कहा कि उत्तराखंड में केवल आप पार्टी ही भ्रष्टाचार खत्म कर सकती है। उनको करना आता है। दिल्ली में यह कर दिखाया है। दिल्ली के लोगों काम अब घर में होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिजली उत्पादन होता है। बावजूद इसके यहां कट लगते हैं। जनता को 24 घंटे बिजली देंगे।

प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। दिल्ली में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया है। हमें रोजगार सृजित करना आता है। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। भाई-भतीजावाद खत्म कर सबको बराबर का अवसर देंगे। निजी सेक्टर में नौकरी देंगे। जब तक नौकरी नहीं लगती है पांच हजार हजार रुपये भत्ता देंगे।

अरविंद केजरीवल ने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला के बैंक खाते में पैसा डाला जाएगा। स्कूल और अच्छे अस्पताल बनाएंगे। गंभीर से लेकर हर बीमारी का मुफ्त और अच्छा इलाज होगा। सड़कें ठीक करेंगे। सड़कों के निर्माण के बाद उसकी गुणवत्ता की गारंटी सुनिश्चित कराएंगे।

उत्तराखंड हिदुंओं की अंतरराष्ट्रीय आध्यामिक राजस्थानी बनाएंगे। धार्मिक पर्यटन से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। बुजुर्गों के लिए सीएम तीर्थ योजना लागू करेंगे। हिंदुओं को अयोध्या तो मुसलिमों को अजमेर शरीफ के दर्शन कराएंगे। सिखों को करतारपुर साहब दर्शन कराएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button