उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हो गई तैयारी, दायित्व बंटवारे को लेकर BJP में बढ़ने लगी हलचल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में दायित्व का साल भर से इंतजार कर रहे भाजपा नेताओं को अब तोहफा मिलने वाला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दायित्व के लिए पार्टी नेताओं के नाम की सूची प्रदेश प्रभारी को सौंप दी है। प्रदेश प्रभारी अब इस सूची को लेकर एक बार दिल्ली में शीर्ष नेताओं से चर्चा करेंगे और उसके बाद मुख्यमंत्री धामी दायित्वों का ऐलान कर सकते हैं। लम्बे समय से पार्टी संगठन के स्तर पर इसकी कवायद चल रही है।

शुक्रवार को भी इस संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बीच चर्चा हो चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि सरकार में दायित्व के लिए नेताओं के नाम की सूची प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सौंपी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश के आधार पर जल्द ही दायित्वों का वितरण होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button