उत्तराखंडक्राइमराजनीति

UKSSSC मामले में गिरफ्तार बीजेपी के जिलापंचायत सदस्य हाकम सिंह को पार्टी ने 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित।

देहरादून।

उत्तराखंड बीजेपी  ने उत्तर काशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले मे आरोपी होने के कारण  पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर उन्हे 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। यँहा आप को बता दे UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने आज 18 वीं गिरफ्तारी की है जिसमे उत्तर काशी जनपद से भाजपा के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है जिसको देखते हुए तत्काल प्रभाव से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार हाकम सिंह हो आगामी 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है जिसकी जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button