Uncategorizedउत्तराखंड

पुण्डीर को रास आई पशुपालकों की मेहनत  केन्द्रीय पशुपालन मंत्री के हाँथो कराया  सम्मानित 

आज दिनांक 4 जनवरी 2022 दिन मंगलवार को जोगिंद्र पुंडीर फाउंडेशन एवं महाराजा अग्रसेन चरिटेबल हॉस्पिटल व ट्रस्ट के सौजन्य से कृषि, मत्स्य पालन एवं गौ पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को उत्तराखण्ड शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया. इस मौके पर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री  पुरुषोत्तम रूपला जी ने एक दिवसीय शिविर व मेले का शुभारंभ किया.वही केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री  पुरुषोत्तम रुपाला  को पहाड़ी टोपी , पुष्प गुच्छ  व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री  पुरुषोत्तम रूपला  ने कहा कि उत्तराखण्ड शक्ति सम्मान के जरिए राज्य के पशुपालकों को सम्मानित करने का जो कार्य किया है वह बहुत ही सराहनीय है, इस कार्य को करने के लिए मैं भाई जोगिंद्र सिंह पुंडीर को तहेदिल से धन्यवाद करता हूं।
आज पशु प्रजनन फार्म, कालसी देहरादून में गोवंशीय सहायतित प्रजनन तकनीकी प्रयोगशाला का शुभांरभ किया. है वह बहुत ही अच्छी पहल है. इस मौके पर भाजपा किसान मौर्चा के उपाध्यक्ष  जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा भारत की आत्मा, इस विश्व की आत्मा गांव के खेतों में औऱ किसानों में बसती है. जब गांव के खेतों में हरियाली रहेंगी, और हमारे भारत का किसान जब खुशहाल रहेगा. तब ये  भारत मां परम वैभव की ओर जाएगी. तब हमारा भारत विश्व गुरु के पायदान की ओर जाएगा. तब पूरे विशव में शांति रहेंगी. वही  किसानों को देखते हुए श्री नरेंद्र मोदी ने एक अलग से विभाग बनाया. ताकि हमारे देश के किसान खुशहाल रह सकें,और उनकी आय में वृद्धि हो. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार तो मत्सय पालकों को सम्मान हमेशा से करती आयी है. लेकिन मैने ऐसा पहली बार देखा है कि किसी संस्था के द्वारा पशुपालक, मत्सय पालकों को सम्मानित किया गया. ये बड़े गर्व की बात है. औऱ कहा कि उत्तराखंड सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने गाय को ‘गौमाता’ का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र में भेजने का काम किया है. ये हमारी श्रद्धा गौ माता के प्रति है. वही राज्य के पशुपालकों को आर्थिक मजबूती मिले औऱ नर पशु पर भी अंकुश लग सकेगे. इसीलिए उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने देश के प्रथम सेक्स सार्टेड सीमन प्रयोगशाला को खोला गया है. जहां 95 प्रतिशत नर पशु होने संभावना है. इस मौके पर  बृजेश कुमार जोशी जो जौनसार बाबर में 2011 से गौ संवर्धन संस्था के लिए कार्य कर रहे हैं। इन्होंने अब तक 60 से अधिक गायों का संरक्षण किया है और जैविक खेती, गोबर, गोमूत्र, जीवामृत, आदि का उत्पादन किया है। इस अवसर पर  अनिल प्रकाश जोशी  की गरिममयी उपस्थिति भी रही , अनिल प्रकाश जोशी  ने कहा कि  हिमालय की पीड़ा ओर परिवेश बाक़ी हिंदुस्तान से अलग है उन्होंने रूपाला जी से आदर साहित  कहा कि इस विषय पे गम्भीरता से चर्चा करना चाहिए ओर ग्राम्य विकास की धारा के लिए रूपाला जी ने चिंतन किया उसका धन्यवाद ।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बृजेश कुमार सम्मानित उत्तराखण्ड शक्ति सम्मान से सम्मानित किया.  गोपाल जी को जैविक खाद, केंचुआ खाद बनाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने के लिए उत्तराखण्ड शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है। सुरेंद्र सिंह तोमर 2008 से मछली पालन का कार्य कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने रोहू, कॉमनकार्य, ग्रास कार्प तथा अन्य जातियों की मछलियों का पालन किया है। इस उत्कष्ट कार्य करने के लिए उत्तराखण्ड शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है. महाबल सिंह मछली पालन के साथ-साथ बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने के लिए सम्मानित किया गया।
सुषमा बहुगुणा स्वारोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं, इन्होंने 10 सालों से गाय के गोबर से   व फूलों एवं अन्य़ घरेलू संसाधनों से सजावटी समान बनाकर व उसे बेचने का कार्य कर रहे हैं। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। अलीशा मैंडोलिया को टेक्सटाइल डिजाइन, मुल्या क्रिएशन की सह-संस्थापक को सम्मानित किया गया. मीनाक्षी खाती उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत ऐपण कला को पहचान दिलाने की पहल,  मीनाक्षी खाती  द्वारा की गयी. कुमाऊँ की इस गौरवशाली लोककला को पुनर्जीवित कर नई पहचान दिलाने वाली ‘मीनाक्षी खाती’ सम्पूर्ण राज्य और राष्ट्र में ‘ऐपण गर्ल’ के नाम से मशहूर हैं। जिनको उत्तराखण्ड शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, कैबिनेट मिनिस्टर  रेखा आर्य, डॉक्टर आर.के.जैन अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड, पद्मश्री, पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी, एवं विधायक विनोद चमोली उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button